नाले में हाथ देख लोगों में मचा हड़कंप, JCB से स्लैब तोड़ी तो निकला जिंदा इंसान, पांच दिन से फंसे होने का दावा, जांच में जुटी पुलिस

People were shocked to see a hand in the drain, a JCB broke the slab and found a living person, claiming to have been trapped for five days, and the police investigating.

नाले में हाथ देख लोगों में मचा हड़कंप, JCB से स्लैब तोड़ी तो निकला जिंदा इंसान, पांच दिन से फंसे होने का दावा, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास तब हड़कंप मच गया. जब एक बंद नाले के छेद से किसी का हाथ बाहर निकला. लोगों ने लाश समझकर शोर मचाया. लेकिन अंदर से मदद की पुकार आ रही थी. राम कुमार को जब जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया. तो उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास एक नाले से एक युवक का हाथ बाहर निकला. जिसे देखकर लोगों को पहले लाश होने का शक हुआ. लेकिन बाद में पता चला कि वह जिंदा है. युवक की पहचान राम कुमार चौहान के रुप में हुई है. जो जोंधरा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. वह करीब 32 से 34 साल का है और पांच दिनों से नाले में फंसा होने की बात कह रहा है.
खबर मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से नाले की स्लैब तोड़कर उसे बाहर निकाला. युवक की मानसिक हालत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि वह पूछताछ के दौरान भटककर जवाब दे रहा था और कभी-कभी हंसी-मजाक जैसी बातें कर रहा था. पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है. और घटना की जांच कर रही है.
चश्मदीदों ने बताया कि नाले की स्लैब के नीचे एक युवक फंसा हुआ था. वह अपना हाथ बाहर निकालकर लगातार मदद की गुहार लगा रहा था. शुरुआत में राहगीरों को समझ नहीं आया कि मामला क्या है. जब युवक की आवाज साफ सुनाई दी. तो लोग घबरा गए और नगर निगम व पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए जेसीबी मशीन बुलाई गई. मशीन की मदद से नाले की स्लैब तोड़ी गई.
काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया. रेस्क्यू के दौरान कई लोग वहीं खड़े रहे और हर किसी की नजरें उसी पर टिकी थीं कि युवक आखिर किस हालत में बाहर आएगा. बाहर निकलने के बाद युवक ने अपना नाम राम कुमार चौहान पिता फूलसाय चौहान बताया. उसने खुद को जोंधरा क्षेत्र का रहने वाला कहा. युवक की उम्र करीब 32 से 34 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
हालांकि पूछताछ के दौरान उसकी बातें ठीक से समझ नहीं आईं. कभी वह सवालों के जवाब भटककर देता दिखा. तो कभी अचानक हंसी-मजाक जैसी बातें करता रहा. इसी वजह से उसकी मानसिक हालत को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि वह युवक पिछले 5 दिनों से नाले में फंसा हुआ था. खुद युवक ने भी यही दावा किया है. हालांकि पुलिस, प्रशासन या नगर निगम ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. बड़ा सवाल ये है कि अगर मान लिया जाए कि युवक 5 दिन से नाले में फंसा था. तो वह जिंदा कैसे रहा? दूसरा, युवक पूरी तरह से स्वस्थ है यानी कि वह घायल भी नहीं है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैला, जिससे और चर्चा में आ गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB