गर्लफ्रेंड के लिए चोर बन गया बाॅयफ्रेंड, प्रेमिका से मिलने ग्वालियर से पहुंचा छत्तीसगढ़, रूपए खत्म हुए तो चुराई 5 बाइक, आरोपी प्रेमी निर्मल गिरफ्तार
Boyfriend turns thief for girlfriend; travels from Gwalior to Chhattisgarh to meet her, steals 5 bikes after running out of money; accused Nirmal arrested.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक ऐसे शातिर आरोपी को पकड़ा है. जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे. आरोपी सितंबर 2026 में प्रेमिका से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ़ पहुंचा. इसी दौरान रूपए खत्म होने पर वो बाइक चुराने लगा. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6 दो पहिया वाहन जब्त की है.
दरअसल शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी. सीएसपी राहुल उईके, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें पांच स्थानों पर हुई बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया. इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को खबर मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी के लिए गौशाला के पास देखा गया है.
इस खबर पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में संदिग्ध की तस्वीर दिखाई. जिसे लोगों ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया. इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़ उम्र 28 साल निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर, मध्यप्रदेश बताया.
प्रेमिका से मिलने पहुंचा, पैसे खत्म
आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. रायगढ़ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए. जिसके बाद वह खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करने लगा. आरोपी ऐसे बाइक और स्कूटी को निशाना बनाता था. जिनमें चाबी लगी होती थी. चोरी के बाद वह इन वाहनों से घूमता था और पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दोपहिया वाहन, जिनमें एक स्कूटी शामिल है. कुल कीमत करीब 2.50 लाख, बरामद कर जब्त किए हैं.
आरोपी की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली के अपराध 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 एवं 540/2026 में दर्ज पांच बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है. आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
बरामद चोरी के वाहन
1. 19 सितंबर 2026 को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13R 5730
2. 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13Z 2551
3. 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी की गई होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13AR 0699
4. 21 सितंबर को ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08NC 2684
5. 21 सितंबर को जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13BK 8437
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



