पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना पड़ा भारी महंगा, वीडियो वायरल करने के बाद DIG ने लिया सख्त एक्शन, टीआई किए गए लाइन अटैच
Making a reel to a Bollywood song while wearing a police uniform proved costly; the DIG took strict action after the video went viral, and the Station In-charge (TI) was transferred to the police lines.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में बॉलीवुड गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद जशपुर DIG डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए टीआई कोमल नेताम को फरसाबहार थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है.
वर्दी में रील का वीडियो हुआ वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक टीआई कोमल नेताम ने पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में इसकी चर्चा शुरू हो गई. मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लिया गया.
DIG ने जारी किया कार्रवाई का आदेश
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जशपुर DIG डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए कोमल नेताम को फरसाबहार थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया.
संदीप कौशिक संभालेंगे फरसाबहार थाना
कोमल नेताम के लाइन अटैच होने के बाद फरसाबहार थाने की जिम्मेदारी अब संदीप कौशिक को सौंपी गई है. नए थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होने के साथ ही वे फरसाबहार थाना क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



