गणेश विसर्जन जुलुस के दौरान युवकों ने ट्रेनी DSP से की मारपीट, कार के तोड़े शीशे, 6 आरोपी गिरफ्तार, लगातार बढ़ रही मारपीट और चाकूबाजी की वारदात

Youths assaulted a trainee DSP and smashed his car's windows during the Ganesh Visarjan procession; six accused have been arrested. Incidents of assault and stabbings are on the rise.

गणेश विसर्जन जुलुस के दौरान युवकों ने ट्रेनी DSP से की मारपीट, कार के तोड़े शीशे, 6 आरोपी गिरफ्तार, लगातार बढ़ रही मारपीट और चाकूबाजी की वारदात

जशपुर : सरगुजा में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. अब बदमाश पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. गुरुवार रात अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी और जगदीशपुर के बीच गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट की गई. आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे वर्तमान में दरिमा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं. गुरुवार रात करीब 10 बजे वे ड्यूटी खत्म कर अपनी कार से अंबिकापुर लौट रहे थे. इसी दौरान कंठी और जगदीशपुर के बीच गणेश विसर्जन के लिए निकली भीड़ की वजह से सड़क पर जाम लग गया. उनकी कार भी जाम में फंस गई.
बताया जा रहा है कि रास्ता जाम होने पर डीएसपी ने विसर्जन में शामिल लोगों से साइड देने को कहा. इसी बात पर कुछ युवक उनसे विवाद करने लगे. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. युवकों ने डीएसपी के साथ मारपीट की और उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी.
वारदात की खबर मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में 18 से 44 साल तक के युवक शामिल
पुलिस ने मामले में जगदीशपुर निवासी अनिल राजवाड़े उम्र 42 साल, धनेश्वर राजवाड़े उर्फ धन्नू उम्र 22 साल, रामदेव राजवाड़े उर्फ चुटुल उम्र 19 साल, शिवशंकर राजवाड़े उर्फ शिव उम्र 44 साल, नीरज राजवाड़े उम्र 20 साल और मुकेश दास उम्र 18 साल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के रहने वाले हैं.
शहर में लगातार बढ़ रही मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं
अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों मारपीट, चाकूबाजी और आपसी विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे पहले भी शहर में कई बार विवाद के दौरान मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं. अब डीएसपी के साथ हुई मारपीट ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से असामाजिक तत्वों में कानून का डर बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?