पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर, घायलों को लेने ढाई घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
Pickup truck and motorcycle collide head-on with great force; two youths critically injured. The '108' ambulance arrived two and a half hours later to transport the injured; family members created an uproar following the death.
कोंडागांव : कोंडागांव जिला में फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को शाम करीब 7:30 बजे फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही गई.
चश्मदीदों के मुताबिक पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में घुड़उ राम माली और सगाराम सलाम गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि रात 8 बजे 108 एंबुलेंस सेवा को खबर दी गई थी. लेकिन एंबुलेंस करीब ढाई घंटे बाद रात 10:30 बजे अस्पताल पहुंची. उनका कहना है कि इसी देरी के दौरान गंभीर रूप से घायल घुड़उ राम माली की अस्पताल में ही मौत हो गई.
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घुड़उ राम माली को आवश्यक ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई. उनका दावा है कि घायल युवक को लंबे समय तक अस्पताल परिसर में ही छोड़ दिया गया. जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. हादसे में घायल दूसरे युवक सगाराम सलाम को बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



