गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, स्नातक व फार्मा योग्यता वाले अभ्यर्थियों की 35 पदों पर भर्ती, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की 12 मार्च आख़री तारीख

Placement camp on March 18 in Gariaband, recruitment for 35 posts for candidates with graduate and pharma qualification, last date for post-matric scholarship application is March 12

गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, स्नातक व फार्मा योग्यता वाले अभ्यर्थियों की 35 पदों पर भर्ती, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की 12 मार्च आख़री तारीख

गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, निजी संस्थाओं में 35 पदों पर की जाएगी भर्ती, स्नातक व फार्मा योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा में 18 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस कैम्प के जरिए निजी प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी.
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड मोवा रायपुर और एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई-दुर्ग में फार्मासिस्ट, सहायक फार्मेसी तथा एक्सिस बैंक एवं रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डी-फार्मा या बी-फार्मा निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदकों अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित अंकसूची और प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी लेकर निर्धारित तारीख, स्थान और समय पर हाजिर होकर प्लेसमेंट कैम्प का फायदा उठा सकते है.
इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के जरिए ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं. प्लेसमेंट कैम्प के बारे में  ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की 12 मार्च आख़री तारीख, संस्थाओं को समय पर ऑनलाइन कार्यवाही पूरी करने के निर्देश

गरियाबंद जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजिनियंरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्नीक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं और इन संस्थाओं के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को कहा गया है कि, शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24, 2024-25 के लिए आख़री तारीख 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है.
बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन की जा रही है. उक्त निर्धारित तारीख के बाद शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

असंगठित श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन अभियान, पीएम-श्रम योगी मानधन योजना एवं राष्ट्रीय पेंषन योजनाओं में 2400 हितग्राही लक्षित, 15 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर पंजीयन

गरियाबंद : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना-ट्रेडर्स के तहत जिले में विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है. जिले में करीब 2 हजार 400 पात्र हितग्राहियों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
जिला प्रशासन द्वारा श्रम विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन तथा सीएससी के समन्वय से दो चरणों में विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. दूसरे चरण में 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से पात्र श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है.
इस अभियान के तहत मनरेगा श्रमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितनिन, निर्माण श्रमिक, घरेलू श्रमिक, रिक्शा चालक, कृषि श्रमिक, फेरी-ठेला विक्रेता, कचरा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक, हस्तशिल्प श्रमिक, धोबी, चमड़ा कार्य करने वाले तथा अंतरराज्यीय श्रमिक जैसे असंगठित श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ना है.
18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है. इन योजनाओं के लिए पात्र होंगे। जबकि आयकरदाता, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी से जुड़े व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। पात्र हितग्राहियों को उम्र के मुताबिक प्रति माह 55 से 200 रुपये तक अंशदान करना होगा और समान राशि भारत सरकार द्वारा वहन की जाएगी. 60 साल पूरे होने पर पात्रों को प्रतिमाह न्यूनतम 3000 रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी.
इस योजना का क्रियान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से किया जा रहा है. और आवेदन लोक सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर में आधार एवं बैंक विवरण के साथ किया जा सकता है.
जिले में आयोजित शिविरों के अंतर्गत 12 मार्च को देवभोग विकासखण्ड के सितलीजोर और मैनपुर विकासखण्ड भेजीपदर, 13 मार्च को गरियाबंद विकासखण्ड के मैनपुर-2, फिंगेश्वर विकासखण्ड के मुडतरई और छुरा विकासखण्ड के मुंड़ागांव, 14 मार्च को देवभोग विकासखण्ड के भतराबहली और मैनपुर विकासखण्ड के दाबरीगुडा, 16 मार्च को गरियाबंद विकाखण्ड के चिखली और छुरा विकासखण्ड के कनसिंधी और फिंगेश्वर विकासखण्ड के जामगांव, 17 मार्च को देवभोग के कदलीमुड़ा और मैनपर विकासखण्ड के भाठीगढ़, 18 मार्च को गरियाबंद विकासखण्ड के मदनपुर, छुरा विकासखण्ड के दादरगांव पुराना, फिंगेश्वर विकासखण्ड के पोखरा और देवभोग विकासखण्ड के सीनापाली और मैनपुर विकासखण्ड के बोईरगांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB