शादी के दौरान बिगड़ी पड़ोसी लड़के की नीयत, मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर जबरन किया गंदा काम, मौके पर पहुंचे परिजन, आरोपी आकाश गिरफ्तार

During a wedding, a neighbor's intentions went astray. He forcibly took an innocent girl into a room and committed a sexual act. Family members arrived at the scene and the accused, Akash, was arrested.

शादी के दौरान बिगड़ी पड़ोसी लड़के की नीयत, मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर जबरन किया गंदा काम, मौके पर पहुंचे परिजन, आरोपी आकाश गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 मार्च की रात एक घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान घर के बाहर बैठी नाबालिग बालिका कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे. जहां बच्ची रोते हुए मिली. बालिका ने परिजनों को बताया कि युवक उसे अपने कमरे में ले गया था और उसके साथ गंदा काम किया.
बालिका की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से लगे परिवार में चचेरे देवर की शादी का मंडप लगा हुआ है और शादी की वजह से घर में मेहमान आए हुए थे. 8 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर के सभी लोग खाना-पीना कर रहे थे. उसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर बैठी थी. जो कुछ देर बाद आसपास दिखाई नहीं दी. परिजनों ने आसपास खोजबीन की और पड़ोसी आकाश मांझी उम्र 19 साल के घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर आकाश मांझी खुले बदन बाहर निकला और लड़की के वहां नहीं होने की बात कही. शक होने पर जब परिजन उसके घर के अंदर गए तो कमरे से बालिका रोते हुए बाहर आई और बताया कि आकाश मांझी उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचते हुए अपने कमरे के अंदर ले गया था और गलत काम करने की नीयत से अपने कपड़े उतार दिए थे. तभी घरवालों की आवाज सुनकर उसे छोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी आकाश मांझी उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी का नाम - आकाश मांझी उम्र 19 साल 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB