करंट की चपेट में आने से प्लंबर की मौत, नाराज परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ लगाया गंभीर आरोप, 10 लाख मुआवजे की मांग
Plumber dies due to electric shock, angry family members make serious allegations against contractor, demand 10 lakh compensation
कोरबा : कोरबा। जिले के पोड़ी बहार मोहल्ले में एक प्लंबर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि दीपक यादव सुबह के वक्त शिव साहू नमक ठेकेदार के अधीन काम करने गया हुआ था इसी दौरान करंट के लगने से उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक यादव के चाचा अशोक और पिता रामलाल यादव ने बताया कि रोज की तरह दीपक शिव साहू के पास काम करने के लिए गया था. शिव साहू ने पौड़ी बहार मोहल्ले में काम लिया था. जहां दीपक अपने साथियों के साथ पहुंचा और काम काज शुरु किया. इसी दौरान करंट से चिपक कर उसकी मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि की ठेकेदार द्वारा सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराने के चलते मौत की घटना घटी है.
मृतक दीपक यादव के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार को तलब कर उससे 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की. इस दौरान ठेकेदार ढाई लाख रुपए देने पर सहमत हुआ. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



