छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, 25 मवेशी बरामद, इधर 52 मवेशियों के साथ दो तस्कर पकड़ाए
4 accused of inter-state cow smuggling gang arrested in Chhattisgarh, 25 cattle recovered, here two smugglers caught with 52 cattle
नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की खबर पर कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने बखरुपारा बाजार स्थल के पास से चार आरोपियों को मवेशियों को ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नग गौवंश (अनुमानित मूल्य ₹1,25,000) को बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा व सुशील नायक तथा एसडीओपी लौकेश बंसल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के भूखे-प्यासे गौवंश को तेलंगाना के कत्लखाने ले जा रहे थे. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कई साल से इस धंधे में सक्रिय हैं और बालोद जिले के ग्राम करहीभदर से मवेशियों की अवैध खरीदी कर रहे थे.
इस मामले में थाना नारायणपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा 11(1)(क), 11(1)(ज) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध क्रमांक 63/2025 दर्ज कर विवेचना की जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है,
गिरफ्तार आरोपी
नंदाराम पिता बुधु कोर्राम (उम्र 38 वर्ष), निवासी – श्यामगिरी, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
विजय कुमार भास्कर पिता सुखराम भास्कर (उम्र 24 वर्ष), निवासी – मोलसनार, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
राजूराम भास्कर पिता हिरमा भास्कर (उम्र 30 वर्ष), निवासी – कलेपारा, मोलसनार, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
भीमा भास्कर पिता सोमडू भास्कर (उम्र 50 वर्ष), निवासी – कलेपारा, मोलसनार, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में बीती रात गौ-तस्करी करते हुए पुलिस ने दो पशु तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 52 मवेशियों को बरामद किया गया. ये सभी मवेशी बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे.
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के मार्गदर्शन में ग्राम कंचनपुर मेन रोड पर देर रात दबिश दी गई. जहां दो संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से रामसिंह सिदार (52) और सुखसाय सिदार (26) दोनों निवासी ग्राम कटघरा बैस्कीमुडा, थाना लैलूंगा को हिरासत में लिया।
मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था. पुलिस ने घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 190/2025 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित थाना परिसर में पहुंचाया और आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



