किराना व्यापारी से चोरी का चावल खरीदने का आरोप लगाकर पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपये वसूली, एक्स सर्विस मैन जितेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested ex-serviceman Jitendra for allegedly extorting Rs 50,000 from a grocery merchant at gunpoint after accusing him of buying stolen rice.

किराना व्यापारी से चोरी का चावल खरीदने का आरोप लगाकर पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपये वसूली, एक्स सर्विस मैन जितेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक किराना व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये जबरन वसूल लिए गए. आरोपी जितेंद्र उर्फ सचिन चड्ढा ने व्यापारी को चोरी का चावल खरीदने के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर रकम ऐंठी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिरहा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छिरहा गांव के किराना व्यापारी के पास आरोपी रात में पहुंचा और खुद को एफसीआई का सुरक्षा अधिकारी बताते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी. उसने व्यापारी को डराने के लिए झूठा आरोप लगाया कि वह चोरी का चावल खरीदता है. इसके बाद आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकाया और 50 हजार रुपये ले लिया. पैसे लेने के बाद वह लग्जरी कार से फरार हो गया.
कबीरधाम के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ सचिन चड्ढा एक्स-आर्मी मैन (एक्स सर्विस मैन) है. वह रायपुर की एक प्राइवेट कंपनी कॉल मी सर्विसेस में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर काम करता था. उसके द्वारा किए गए इस जुर्म ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है.
पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस फौरन हरकत में आई. पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र उर्फ सचिन चड्ढा को पकड़कर उसके कब्जे से एक ग्रैंड विटारा कार नम्बर MP20, ZK 8201, 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और पिस्टल पाउच और व्यापारी से वसूला गया. 50 हजार रुपये भी जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.
आरोपी
आरोपी सचिन चड्ढा पिता भरत लाल चड्ढा उम्र 47 साल निवासी जबलपुर एवं वर्तमान निवास रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t