भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकारी भवनों में भाजपा झंडा फहराने पर मचा बवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू बोले-संविधान व कानून का उल्लंघन
The BJP's foundation day celebrations sparked uproar over the hoisting of BJP flags on government buildings. Block Congress president Rupesh Sahu said it was a violation of the Constitution and the law.
गरियाबंद /फिंगेश्वर : भाजपा के स्थापना दिवस पर शासकीय भवनों, सहकारी सोसायटियों और सामुदायिक परिसरों में पार्टी का झंडा फहराने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रुपेश साहू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे संविधान और कानून का खुला उल्लंघन बताया है.
रुपेश साहू ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को सरकारी भवनों या सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग अपने पार्टी कार्यक्रम या झंडा फहराने के लिए करने की अनुमति नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ता में होने के कारण भाजपा द्वारा शासकीय परिसरों का दुरुपयोग किया जा रहा है. जो प्रशासनिक निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए भी स्पष्ट नियम और प्रोटोकॉल निर्धारित हैं. उसी तरह किसी राजनीतिक दल का झंडा शासकीय भवन में फहराना पूरी तरह अनुचित और अवैधानिक है. यह तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है.”
ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेंजरा सहसपुर, जांमगांव, भसेरा और छुरा ब्लॉक के ग्राम सिवनी सहित कई स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं. जहां सरकारी परिसरों में भाजपा का झंडा फहराया गया और कार्यक्रम आयोजित किए गए.
कानूनी व संवैधानिक पक्ष:
इस तरह के मामलों में कई प्रावधान लागू हो सकते हैं-
भारतीय संविधान के तहत शासन-प्रशासन को राजनीतिक रूप से निष्पक्ष रहना जरुरी है.
सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग: शासकीय परिसरों का उपयोग निजी/राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करना नियम के खिलाफ है.
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 166: लोक सेवक द्वारा कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का प्रावधान.
धारा 188 IPC: सक्षम प्राधिकारी के आदेश की अवहेलना पर दंड.
प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 1984: सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग या क्षति पर कार्रवाई.
कई राज्यों में शासकीय परिसरों के उपयोग संबंधी सेवा नियम भी स्पष्ट रूप से राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाते हैं.
प्रशासन से मांग और चेतावनी
रुपेश साहू ने जिला कलेक्टर से मांग किया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही संबंधित विभागों के उन अधिकारियों की भी जांच की जाए. जिन्होंने अनुमति दी या कार्यक्रम में शामिल हुए.
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के नेतृत्व में पहले ब्लॉक स्तर पर घेराव और उसके बाद जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
सरकारी परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर यह विवाद अब राजनीतिक रुप ले चुका है. प्रशासन की कार्रवाई पर ही आगे की स्थिति निर्भर करेगी.
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डेकेश्वर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव कुलेश्वर साहू देवेंद्र साहू महामंत्री राम नारायण साहू आसाराम तोंडे ओम प्रकाश यादव शिव मंड्रे आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



