पुलिस बनकर रोका ट्रेलर, मोबाइल-नकदी लूटपाट पुलिस ने टाटा पंच समेत दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Posing as police, they stopped a trailer, looted mobile phones and cash. Police arrested two vicious accused, including a Tata Punch driver, and sent them behind bars.

पुलिस बनकर रोका ट्रेलर, मोबाइल-नकदी लूटपाट पुलिस ने टाटा पंच समेत दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर : देर रात खुद को पुलिस बताकर ट्रेलर चालक को रोकना और फिर मोबाइल, नकदी व दस्तावेज लूटकर फरार होना... यह खेल ज्यादा देर नहीं चला. चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद टाटा पंच जब्त की गई है.
टोयोटा शोरुम के पास रोका ट्रेलर
मिली जानकारी के मुताबिक  6 मार्च की रात करीब 3:10 बजे टोयोटा शोरुम के पास ट्रेलर वाहन को रोककर दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और चालक से गाड़ी की बिल्टी दिखाने को कहा. कागज फौरन नहीं दिखने पर आरोपियों ने दबाव बनाया और चालक से विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, उसके कवर में रखे 1000 रुपये और ट्रेलर की बिल्टी छीनकर फरार हो गए. लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये आंकी गई.
टीम ने घेराबंदी कर दबोचे आरोपी
पीड़ित की शिकायत मिलते ही चकरभाठा थाना स्तर पर टीम गठित की गई. आसपास के क्षेत्र में जानकारी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने दोनों संदेहियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली.
वाहन, नकदी और मोबाइल जब्त
आरोपियों की पहचान यशराज यादव निवासी जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला और सुमित दुबे निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला के रुप में हुई. उनके कब्जे से नकदी, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सफेद टाटा पंच वाहन जब्त किया गया. न्यायिक रिमांड पर भेजे गए. चकरभाठा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है.
गिरफ्तार आरोपी:-
यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 साल निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर
वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर
सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 साल निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB