महिला सरपंच को मारा थप्पड़, जान से मारने की दी धमकी, पर अब तक FIR दर्ज नहीं, गांव में आक्रोश का माहौल, एसपी से लगाईं इंसाफ की गुहार

A woman sarpanch was slapped and threatened with death, but no FIR has been filed yet. Anger grips the village, and she pleads with the SP for justice.

महिला सरपंच को मारा थप्पड़, जान से मारने की दी धमकी, पर अब तक FIR दर्ज नहीं, गांव में आक्रोश का माहौल, एसपी से लगाईं इंसाफ की गुहार

महासमुंद : महासमुंद जिले के भुरकोनी क्षेत्र में एक आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की सरपंच सरिता दीवान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है.
नीली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के भुरकोनी क्षेत्र में रेत माफिया का आतंक बढ़ा हुआ है. रेत माफिया द्वारा ग्राम पंचायत भुरकोनी की आदिवासी सरपंच सरिता दीवान को ग्रामीणों के सामने थप्पड़ मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले को लेकर सरपंच सरिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. लेकिन थाने में अब तक न ही FIR किया गया है और न ही मामले की जांच को जा रही है. ऐसे में रेत माफिया के हौसले बढ़ गए है और अब ग्रामीणों को भी परेशान कर रहे है.
पीड़िता सरिता दीवान ने बताया कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद मुझे खुलेआम अपमानित किया गया. रेत माफिया गांव में मनमानी कर रहे हैं और पुलिस चुप्पी साधे है. घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है.
ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ न मिला तो आंदोलन होगा। रेत माफिया द्वारा महिला सरपंच के साथ मारपीट करने के मामले पर विष्णु सरकार के सुशासन पर भी अब सवाल खड़े कर दिए है. सुशासन की बात कहने वाले सरकार में अब महिला आदिवासी सरपंच भी सुरक्षित नहीं है तो आम जन की सुरक्षा कैसे हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB