रायपुर में गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 30 मवेशियों को पकड़कर नागपुर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार एक साथी की तलाश जारी

Major action against cow smuggling in Raipur: Two accused transporting 30 cattle to Nagpur arrested; search continues for an absconding accomplice.

रायपुर में गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 30 मवेशियों को पकड़कर नागपुर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार एक साथी की तलाश जारी

रायपुर : गौवंश तस्करी के फरार दो आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना खमतराई पुलिस को कामयाबी मिली है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में बेमतरा में 1 राजनांदगांव में 1 भण्डारा (महाराष्ट्र) में 1 गौ तस्करी के दर्ज मामले हैं. आरोपी के साथी विकास तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी विकास तिवारी के पिता विवेक तिवारी घटना के बाद से फरार हैं. आरोपी विवेक तिवारी के खिलाफ थाना पामगढ़ (जांजगीर चांपा) में कृषक पशु अधिनियम, के तहत मामला दर्ज है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रार्थी प्रिंस सिंह परमार पित्ता जितेन्दर सिंह परमार उम्र 26 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव से खबर मिली कि 1 नवम्बर 2025 को ट्रक नम्बर CG04 JD 9815 में भारी तादाद में गौ वंश की तस्करी की जा रही है और ट्रक बिलासपुर से रायपुर की तरफ आने वाली है.
इस खबर के मिलते ही फौरन मेटल पार्क रावांभाठा धनेली नाला में चेकिंग कार्यवाही कर प्रार्थी के बताये वाहन ट्रक का आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान सुबह करीबन 4 बजे ट्रक नम्बर CG04 JD 9815 रांवाभाठा मेटल पार्क के पास आया. पुलिस चेकिंग को देखकर ट्रक चालक वही पर ट्रक को छोडकर फरार हो गए. ट्रक के पीछे डाला को खोलकर चेक करने पर कुल 24 नग गौ वंश नंदी भरा मिला. जिसमें से 5 नंदी की मौत हो गई थी. ट्रक नम्बर CG04 JD 9815 के चालक द्वारा अपने वाहन में गौ वंश भरकर कुरता पुर्वक परिवहन करते पाए जाने से आरोपी वाहन चालक खिलाफ थाना खमतराई में अपराध कमांक 1164/25 धारा 325, बीएनएस एवं पशु करता अधि. 11 (1), (घ) दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मामले के फरार आरोपी की लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि वाहन ट्रक नम्बर CG04 JD 9815 के वाहन स्वामी उमेश दावड़े के बारे में जानकारी मिलने पर आरोपी उमेश दावड़े को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी विवेक तिवारी और विकास तिवारी के साथ मिलकर खैरागढ़ से 30 नग मवेशी ट्रक में भरकर नागपुर ले जा रहे थे. बीच में 6 मवेशी ट्रक से कूद जाने से बाकी 24 नग मवेशी को रायपुर होते हुए नागपुर ले जा रहे थे. आरोपी उमेश दावडे के मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपी विकास तिवारी को भी विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. मामले के आरोपी विवेक तिवारी जो घटना दिनांक से फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए हर सभव प्रयास किये जा रहे हैं. आरोपी विवेक तिवारी के खिलाफ थाना पामगढ़ (जांजगीर चांपा) में वर्ष 2024 में कृषक पशु अधिनियम जुर्म दर्ज है.
गिरफ्तार आरोपी
01. उमेश दावड़ा पिता चेतराम दावड़ा उम्र 36 साल निवासी नागपुर टेका नगर गली थाना पांचपौली (महाराष्ट्र) हाल हर्षित विहार उरकुरा थाना खमतराई रायपुर
02. विकास तिवरी पिता विवेक तिवारी उम्र 21 साल निवासी अमरपाटन पो. खैरा थाना अमर पाटन जिला सतना (म.प्र.) हाल- हर्षित विहार उरकुरा थाना खमतराई रायपुर
03. फरार आरोपी विवेक तिवारी पिता विवेक तिवारी, निवासी पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_