रायपुर की रिम्स हॉस्पिटल में शव को बंधक बनाने का लगा आरोप, मृत नाबालिग लड़की का पिता थाना में लगा रहा इंसाफ की गुहार

Allegations of holding a dead body hostage at RIMS Hospital in Raipur; the father of the deceased minor girl is pleading for justice at the police station.

रायपुर की रिम्स हॉस्पिटल में शव को बंधक बनाने का लगा आरोप, मृत नाबालिग लड़की का पिता थाना में लगा रहा इंसाफ की गुहार

रायपुर : रिम्स हॉस्पिटल पर लड़की की लाश को बंधक बनाने का आरोप लगा है। पूरा मामला मंदिर हसौंद थाना क्षेत्र का है, जहां रिम्स हॉस्पिटल संचालित हो रहा है, जानकरी के मुताबिक राजिम निवासी किसान की बेटी का शव नही देने पर हंगामा खड़ा हो गया है. सांप के काटने पर 7 नवबंर को रिम्स में भर्ती कराया गया था. 15 साल की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई.
मृतिका के पिता किसान हेमंत सोनवानी का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन जबरन थानो के चक्कर लगवा रहा है. कल रात 10 बजे इलाज के दौरान मौत हुई है. हंगामे की खबर पर मंदिर हसौद थाने से पुलिस टीम पहुंची।
आपको बता दें कि ज्यादातर मरीज की मौत हो जाने के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल वाले मृतक के परिजनों को बिल थमाकर मोटी रकम की मांग करते हैं. पैसा जमा नहीं करने पर शव को बंधक बना लेते हैं., बाउंसरों को सामने खड़े कर गुंडागर्दी भी करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t