ग्राम पंचायत में मकान टैक्स के नाम पर रोक दिया गया राशन!, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का लगा आरोप
Ration was stopped in the name of house tax in the Gram Panchayat!, Allegations of collusion between the Sarpanch and the ration shop employee
दुर्ग : दुर्ग जिला में धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरनी गांव के सरपंच पंच द्वारा गांव के मकान टैक्स के नाम से राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए रोक लगा दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच, पंच राशन दुकान के कर्मचारी की मिली भगत से राशन नही दिया जा रहा है.
वही ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच कहते है कि 2021 से लेकर 2025 तक 5 साल का टैक्स लिया जा रहा है. जिसमे गांव के विकास कार्य में कही भी इसकी राशि नही दिखाई पड़ती है. ग्रामीण एक साल का टैक्स देने के लिए तैयार हैं. अचानक ऐसा प्रतिबंध लगाया जाना गलत साबित हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



