ट्रेन के सामने कूदकर मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी ने दे दी जान, मिला 3 पन्ने का सुसाइड नोट, प्रसाद समिति पर लगा आरोप

An employee of Maa Bamleshwari Temple Trust Committee committed suicide by jumping in front of a train, a 3-page suicide note was found, Prasad Committee was accused

ट्रेन के सामने कूदकर मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी ने दे दी जान, मिला 3 पन्ने का सुसाइड नोट, प्रसाद समिति पर लगा आरोप

राजनांदगाव/डोंगरगढ़ : मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना स्थानीय अंडरब्रीज के ऊपर स्थित रेल ट्रैक पर हुई. मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू के रुप में हुई है. जो मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी था. परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू 20 साल से मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति में काम कर रहा था. इस घटना से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. खबर मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मृतक के पास से एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक परमानंद पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था. वहीं शुक्रवार को अचानक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के एक कर्मचारी, परमानंद प्रसाद उफऱ् चंदू, ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
सुसाइड नोट में मंदिर प्रसाद समिति पर पैसों की वसूली का दबाव का आरोप लगाया है. सुसाइड नोट के मुताबिक मंदिर प्रसाद समिति ने उस पर 2-3 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का झूठा आरोप लगाया था. जिसके लिए उसे परेशान किया जा रहा था. इससे वो मानसिक रुप से परेशान हो गया था. जिससे तंग आकर उसने अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली. सुसाइड नोट में मंदिर प्रसाद समिति के कुछ सदस्यों और ट्रस्ट के अन्य लोगों के नाम भी लिखे हैं. जिसके खिलाफ मृतक ने कार्रवाई की मांग की है.
इस घटना से मंदिर प्रसाद समिति पर सवाल उठाये जा रहे हैं. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. लोगों से पूछताछ की जा रही हैं. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t