8 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण, दुसरे दिन 9 को जनपद के अध्यक्ष और सदस्य के आरक्षण की कार्यवाही
Reservation for Zila Panchayat member three-tier Panchayat election on 8th January, reservation process for Zila Parishad president and member on the next day i.e. 9th
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदो के आरक्षण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गई है. इसके तहत ग्राम पंचायतो के सरपंच, पंच पदो के प्रवर्गवार और महिलाओं के प्रवर्गवार स्थान के आबंटन आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को जिले के सभी जनपद पंचायतों में सुबह 10 बजे की जायेगी
इसी तरह जिला पंचायत सदस्य, जनपद के अध्यक्ष एवं सदस्य के प्रवर्गवार और महिलाओं के प्रवर्गवार स्थान के आबंटन आरक्षण की कार्यवाही 9 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय में वन विभाग ऑक्शन हॉल में स्वयं विहित प्राधिकारी कलेक्टर जिला गरियाबंद द्वारा जिले के आम नागरिकों की उपस्थिति में की जाएगी.
आरक्षण की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरु होगी. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने ग्राम पंचायत के सरपंच, वार्ड पंच, जनपद पंचायत के अध्यक्ष और जनपद निर्वाचन क्षेत्र तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही के लिए आम सूचना जारी कर दी है.
उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न कराने के निर्देश दिया. आरक्षण संबंधी सम्पूर्ण कार्यवाही का समय-समय पर जनसाधारण की जानकारी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आम सूचना सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद कार्यालयों, ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत के सहज दृश्य स्थलों पर चस्पा कराने एवं इस बारे में मुनादी कराने के लिए सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया.
कलेक्टर द्वारा जारी आम सूचना मुताबिक ग्राम पंचायतों के सरपंच पद और पंच पदो के आरक्षण की कार्यवाही के लिए संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लॉट निकालने के लिए विनिर्दिष्ट अधिकारी प्राधिकृत किया गया है. इसके अंतर्गत जनपद पंचायत गरियाबंद के लिए राकेश गोलछा, जनपद पंचायत छुरा के लिएरामसिंह सोरी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के लिए विशाल महाराणा, जनपद पंचायत मैनपुर के लिए पंकज डाहिरे और जनपद पंचायत देवभोग के लिए तुलसीदास मरकाम विनिर्दिष्ट अधिकारी होंगे.
पंचायतों के लिए आरक्षण बाबत लॉट निकालने की कार्यवाही सभी जनपद मुख्यालयों में की जाएगी. इसके तहत सामुदायिक भवन जनपद पंचायत गरियाबंद, जनपद पंचायत सभाकक्ष छुरा, जनपद पंचायत सभाकक्ष फिंगेश्वर, जनपद पंचायत सभाकक्ष मैनपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर देवभोग में सुबह 10 बजे से आरक्षण लॉट निकालने की कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नगरीय प्रशासन विभाग ने निगमों, पालिका परिषदों के बाद नगर पंचायतों में भी प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। सभी जगह तहसीलदारों को प्रशासक बनाया गया है.



