पत्रकार से दुर्व्यवहार, PCCF ने बिठाई जांच, अधिकारी धमतरी लाइन अटैच, वनकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़कर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Misbehavior with journalist, PCCF ordered investigation, officer attached to Dhamtari line, attack on forest workers, tearing of uniform and threat to kill, accused arrested
पत्रकार से दुर्व्यवहार, PCCF ने बिठाई जांच, अधिकारी धमतरी लाइन अटैच
रायपुर : पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का एक मामला प्रकाश में आया है. उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद में पदस्थ वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी नरेश चन्द्र देवनाग पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक संवाददाता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है. यह घटना शासकीय सेवक के आचरण के खिलाफ मानी गई है.
नरेश चन्द्र देवनाग वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती – सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद के द्वारा IBC24 न्यूज चैनल संवाददाता से अभद्र व्यवहार किया. जो कि एक शासकीय सेवक के लिये कर्तव्य के प्रति अशोभनीय कृत्य है. छग सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम – 3 के मुताबिक शासकीय लोक सेवक को ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करना चाहिए. जो कि शासकीय सेवा में अशोभनीय हो. उक्त घटना की बारीकी जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन पेश करने के लिए उपनिदेशक उदंती – सीतानदी टायगर रिजर्व को आदेशित किया गया है.
नरेश चन्द्र देवनाग, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती – सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद को तत्काल प्रभाव से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, धमतरी वनमंडल सलंग्न किया गया. (व्ही. श्रीनिवास राव) प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं
वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़
वहीं दुर्व्यहार के मामले पर मुख्य वनसंरक्षक वनबल ने उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन को जांच अधिकारी नियुक्त कर बारीकी से तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट मंगवाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
वनकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़कर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लकड़ी तस्करों को पकड़ने गए डिप्टी रेंजर और वनकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ. बदमाशों ने उनकी वर्दी फाड़ दी. मारपीट की और कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी दी. डिप्टी रेंजर और उनकी टीम को अपनी बाइक छोड़कर भागना पड़ा. घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया की है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है.
डिप्टी रेंजर देवी सिंह भारद्वाज सेमरिया सर्किल में तैनात हैं. अपने बीट गार्ड और श्रमिकों के साथ लकड़ी तस्करी की खबर पर ग्राम सेमरिया पहुंचे. तालाब के पास खड़ी एक खाली पिकअप वाहन की जांच करने पर अचानक टम्पाल सिंह ध्रुव अपने साथी दिनेश और अंधियार सिंह के साथ वहां पहुंचा.
टम्पाल सिंह ने डिप्टी रेंजर और उनकी टीम के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरु कर दी. इस दौरान डिप्टी रेंजर की वर्दी फाड़ दी गई. हमलावरों ने कुल्हाड़ी निकालकर उनकी जान लेने की धमकी दी. जिससे वनकर्मियों को बाइक छोड़कर जंगल में भागना पड़ा. भागने के बाद तस्करों ने वनकर्मियों की बाइक को भी तोड़ दिया.
डिप्टी रेंजर ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



