बदमाशों की बढ़ रही गुंडागर्दी, इंस्टाग्राम रील में रामनगरवासियों को लहूलुहान करने की धमकी, इलाके में दहशत का माहौल, दो युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
Rising hooliganism by miscreants, Instagram reels threaten to kill Ramnagar residents, creating panic in the area, police search for two youths
रायपुर : राजधानी रायपुर में छोटे-छोटे गुंडों और बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ऐसा ही मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में सामने आया है. जहां दो युवक सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो बनाने के चक्कर में सरेआम धमकी देते नजर आए. वीडियो में दोनों युवक रामनगर को लहूलुहान करने की धमकी दे रहे हैं. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में धमकी देने वाले नाबालिग युवकों की पहचान सोनू लाला और हर्ष साहू के रूप में हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वीडियो में दिखाई गई धमकी के कारण इलाके में नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है.
गुढ़ियारी थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और दोनों युवक तक पहुंचने के लिए छानबीन जारी है. इसतरह की धमकी देने वाली हरकत को कानूनन गंभीर अपराध माना जाता है. और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
राज्य में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद इस तरह के संगीन और विवादित वीडियो का वायरल होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. पुलिस प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच और आरोपियों तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
गुढ़ियारी पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को देने की अपील की गई है. सोनू लाला और हर्ष साहू की इस वीडियो धमकी से स्थानीय लोग भयभीत हैं. वीडियो की जांच के बाद अपराधियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा/
इस घटना ने यह भी उजागर किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग किस तरह से कानून-व्यवस्था को चुनौती दे सकता है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि या धमकी वीडियो को साझा न करें और ऐसे मामलों की जानकारी फौरन अधिकारियों तक पहुंचाएं.
गुढ़ियारी थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इलाके में सुरक्षा की स्थिति सामान्य होगी. प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है और स्थानीय नागरिकों को आश्वासन दिया गया है कि किसी तरह की असुरक्षा और धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



