संदीप प्रजापति का अपहरण कर हत्या, लाश जंगल में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने सीरियल किलर गिरफ्तार अवकेश को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

Sandeep Prajapati was kidnapped and murdered, left the dead body in the forest and fled, police arrested vicious accused Avakesh from Hyderabad.

संदीप प्रजापति का अपहरण कर हत्या, लाश जंगल में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने सीरियल किलर गिरफ्तार अवकेश को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

भोपाल/रायपुर : राजधानी भोपाल के संदीप प्रजापति हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ढाई महीने बाद आरोपी अवकेश को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. वह नाम और हुलिया बदलकर ठिकाना बदल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पिछले साल दिसंबर में संदीप प्रजापति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और लाश को रातापानी टाइगर रिजर्व के सलकनपुर जंगल में छोड़कर फरार हो गया था.
पुलिस की जांच में मालूम चला है कि आरोपी सीरियल क्रिमिनल टाइप का है. उसका असली नाम विकास जायसवाल है. वह छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के कटघोरा गांव का रहने वाला है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अब एक 5 शादियां की थी और कई महिलाएं से उसके अवैध संबंध भी थे. आरोपी जहां रहता था. वहां पैसा दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था. आरोपी हर जगह फर्जी आईडी के जरिए रहता था.
आरोपी के खिलाफ कई जिलों और प्रदेशों में जुर्म दर्ज है. उसके अन्य साथियों उत्कर्ष और आदर्श ट्रक लाइन में काम करने से बारे में आए थे. जुर्म को छुपाने के लिए महिलाओं का सहारा लेता था. आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई राज्य में छापेमारी की थी. 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।.साथ ही कमिश्नरेट से 30 हजार का इनाम घोषित था. यह है पूरा मामला मृतक संदीप प्रजापति बीते 2 दिसंबर को छोला थाना क्षेत्र से गायब हुआ था. आरोपी अवकेश ने अपहरण वाले दिन ही उसकी हत्या कर दी थी.
इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए संदीप के फोन से ही उसके परिजनों को फोन किया और कहा कि युवक उसके कब्जे में है. जिससे लगे कि युवक जिंदा है. और पुलिस उसकी तलाश करती रही और वह तब तक बिहार फरार हो जाए. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 3 दिन तक रातापानी टाइगर रिजर्व में सर्चिंग की. जिसके बाद शुक्रवार शाम करीब 8 बजे संदीप प्रजापति का शव रातापानी टाइगर रिजर्व के देलावाड़ी रेंज में बरामद हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI