लोन मांगने गई युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विवाह से इंकार, पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर हितेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A young woman who went to seek a loan was raped after being promised marriage; the accused, a financier named Hitesh, refused to marry her, and the police have arrested him and put him behind bars.
रायगढ़ : महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के तहत रायगढ़ पुलिस ने ‘संवेदना’ अभियान के अंतर्गत दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी को सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र से पकड़ा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल की पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में वह एक निजी वित्तीय कंपनी से लोन लेने गई थी. जहां उसकी मुलाकात कंपनी में फाइनेंसर के रूप में कार्यरत हितेश कुमार केंवट से हुई. इसी दौरान आरोपी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ. इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए.
पीड़िता के मुताबिक अप्रैल 2026 में उसे जानकारी मिली कि आरोपी की शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गया है. इस पर वह आरोपी के घर पहुंची और उसके परिजनों से बातचीत की. लेकिन वहां आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई.
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए. महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद टीम ने सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी हितेश कुमार केंवट पिता गौतम प्रसाद केंवट उम्र 26 साल निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. मेडिकल चेकअप और गिरफ्तारी की औपचारिकताओं के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
हितेश कुमार केंवट पिता गौतम प्रसाद केंवट उम्र 26 साल निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



