दशहरा-दिवाली में 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ में 64 दिन बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Schools will be closed for 16 days during Dussehra and Diwali, while educational institutions in Chhattisgarh will remain closed for 64 days, according to the Education Department.

दशहरा-दिवाली में 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ में 64 दिन बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सितंबर के अंत और अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. जिसकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं. प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में दशहरा-दिवाली, समर-विंटर वेकेशन अब 64 दिन का होगा। इस बारे में अवर सचिव ने आदेश जारी किया है.
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 64 दिनों का अवकाश जारी किया है. स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने यह आदेश जारी किया है.
किस त्यौहार में कितने दिनों की छुट्टी
1. दशहरा अवकाश दिनांक-29.09.2025 से 04.10.2025 तक कुल 06 दिन
2.दीपावली अवकाश दिनांक-20.10.2025 से 25.10.2025 तक कुल 06 दिन
3.शीतकालीन अवकाश दिनांक-22.12.2025 से 27.12.2025 तक कुल 06 दिन
4.ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक-01.05.2026 से 15.06.2026 तक कुल 46 दिन
कुल 64 दिनों का अवकाश जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t