जंगल में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, इधर यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

Sensation spread after the dead body of an unknown person was found in the forest, here a student preparing for UPSC died in suspicious condition, dead body found in a closed room of the hostel.

जंगल में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, इधर यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

जंगल में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी

गरियाबंद : मैनपुर ब्लॉक के मदांगमुड़ा पंचायत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. यह शव मदांगमुड़ा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पाटीडोंगर पहाड़ के नीचे जंगल में बरामद किया गया है. मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल बताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर किया. जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. वहीं, ग्राम के कोटवार और ग्रामीणों द्वारा मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. शव की पहचान और मौत की वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उसका शव शहर के एक प्राइवेट हॉस्टल के बंद कमरे में मिला. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा कोरिया जिले की रहने वाली थी. और बिलासपुर में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हाल ही में उसकी तबीयत खराब चल रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत की वजह का पता लगाने में जुट गई है.
फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. ताकि यह साफ़ हो सके कि यह खुदकुशी का मामला है या किसी और वजह से मौत हुई है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और छात्रा के परिवार को इसकी खबर दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI