मोबाइल एप के जरिए देह व्यापर का खुलासा, लॉज से आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए तीन युवक-युवतियां, जांच में जुटी पुलिस, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Sex racket operated via mobile app busted; three young men and women caught in a compromising position at a lodge; police investigating; objectionable material seized.
दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में छापा मारा. एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान देह व्यापार से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा किया. मौके से आपत्तिजनक हालत में तीन युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है.
ही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि छावनी थाना अंतर्गत बाबा लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. खबर के आधार पर एसीसीयू और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लॉज में दबिश दी. छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है.
शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि कथित सेक्स रैकेट का संचालन मोबाइल एप के जरिए किया जा रहा था. पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसे एप की जानकारी मिली है. जिसमें बड़ी तादाद में युवतियों की तस्वीरें और संपर्क संबंधी जानकारी मौजूद थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर नेटवर्क संचालित किया जा रहा था.
पुलिस ने मौके से तीन युवक-युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल छावनी पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है. जांच पूरी होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



