बहन को बोली- 'उसने मुझे मारा है', अगले दिन मिली बीएड छात्रा की लाश, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, ब्वायफ्रेंड सावंत गिरफ्तार

She told her sister, "He hit me"; the next day, the B.Ed. student's body was found. Her live-in partner strangled her to death; boyfriend Sawant has been arrested.

बहन को बोली- 'उसने मुझे मारा है', अगले दिन मिली बीएड छात्रा की लाश, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, ब्वायफ्रेंड सावंत गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक बीएड छात्रा भारती नेताम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रा ने घटना से एक दिन पहले अपनी बहन देविका नेताम को फोन कर मारपीट की शिकायत की थी. अगले ही दिन उसकी मौत की खबर परिवार तक पहुंची. आरोपी युवक ने पहले छात्रा के साथ मारपीट की और फिर उसका गला दबा दिया. मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के कोकपुर गांव की निवासी मृतका छात्रा उम्र 19 साल रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रही थी. वह पिछले छह से सात महीने से सावंत बघेल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. दोनों रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लाक नम्बर 9, LIG मकान नम्बर 141 में एक साथ रहते थे.
लंबे समय से थी दोनों की पहचान
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा और सावंत एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे. बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. आरोपी सावंत बघेल मूल रुप से कोंडागांव का रहने वाला है और डीएलएड की पढ़ाई कर रहा है. दोनों के बीच संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था.
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या रिश्ते में बढ़ते तनाव ने इस वारदात को जन्म दिया. सावंत अक्सर छात्रा पर शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद भी हुआ था.
बहन को बताई थी मारपीट की बात
मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि छात्रा ने घटना से एक दिन पहले अपनी बहन को फोन किया था. उसने बताया था कि सावंत ने उसके साथ मारपीट की है. वह रायपुर छोड़कर अपने गांव लौटना चाहती है. उसने घर आने के लिए पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद उसकी बहन ने ऑनलाइन तीन हजार रुपये भेजे थे. 
परिवार का कहना है कि उन्हें अंदेशा नहीं था कि मामला इतनी गंभीर स्थिति तक पहुंच जाएगा. अब यही जानकारी पुलिस जांच का भी अहम हिस्सा बन गई है.
मारपीट के बाद गला दबाने का आरोप
मृतका की बाईं आंख के नीचे, गर्दन के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं. आरोपी युवक पर मारपीट के बाद भारती का गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद वह युवती को नाजुक हालत में अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल से भाग निकला. हालांकि बाद में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मुजगहन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले सबूत और आरोपी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे असल वजह क्या थी और वारदात से पहले दोनों के बीच क्या हुआ था.  जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?