तालाब में खेलने गए दो बच्चों के डूबने से बहन की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, गांव में पसरा मातम

Sister died after two children drowned while playing in a pond, brother admitted to hospital, condition critical, mourning spread in the village

तालाब में खेलने गए दो बच्चों के डूबने से बहन की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, गांव में पसरा मातम

बिलासपुर : खेलते-खेलते ज़िंदगी से दूर चले गए दो मासूम बच्चों में एक की मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. दर्दनाक ये हादसा बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. जहां बच्चों की एक छोटी सी गलती ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. ये दर्दनाक मंजर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके का है. पुलिस मामले की जांच आर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिरगिट्‌टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू रोज की तरह मनिहारी सामान की फेरी का काम करने घर से बाहर गया था. घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे अनोखा साहू और बबीता साहू थे. मां घरेलू कामों में बीजी थी. और इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते पास के बछेरा तालाब तक पहुंच गए. देखते ही देखते दोनों तालाब में डूबने लगे. आसपास के लोगों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला और सिम्स अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया. जबकि अनोखा की हालत नाजुक बनी हुई है और वो आईसीयू में भर्ती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB