शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर कियस हमला, कुल्हाड़ी से गले पर किया जानलेवा वार, हालत नाजुक, आरोपी बेटा गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Son attacks mother for stopping him from drinking alcohol, fatally stabs her in the neck with an axe, critical; accused son arrested and sent to jail
जांजगीर-चांपा : नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर पारिवारिक विवाद सामने आया है. जिसमें शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से हमला कर दिया. घटना 11 मार्च 2026 की सुबह हुई. जब आरोपी दयाशंकर कश्यप उम्र 34 साल निवासी पोड़ी, और उसकी मां के बीच शराब के विषय पर कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी की मां अक्सर उसे शराब पीने से मना करती थीं.
विवाद के दौरान गुस्से में आकर दयाशंकर ने टांगी से अपनी मां के गले पर हमला कर दिया. हमले के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा.
घटना की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज किया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मामला कायम किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस मामले में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष केरकेट्टा और थाना स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी और पीड़िता का इलाज जारी है.
स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताई है और परिवारिक हिंसा रोकने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामले गंभीर हैं और समाज में परिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घरेलू विवाद या हिंसक घटना की खबर पुलिस को दें. ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और किसी की जान को खतरा न हो. यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीरता को सामने लाती है और समाज में जागरुकता बढ़ाने की जरुरत को दर्शाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



