लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से मारपीट करने पर बेटों ने सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी त्रिलोचन और भूपेश गिरफ्तार

Sons killed their stepfather for assaulting a woman they were living with in a live-in relationship; two accused, Trilochan and Bhupesh, were arrested.

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से मारपीट करने पर बेटों ने सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी त्रिलोचन और भूपेश गिरफ्तार

दुर्ग : नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अहिवारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो बेटों ने अपनी मां को बचाने के लिए अपने सौतेले पिता की फावड़े और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिनके साथ मृतक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मीरावती अपने पति को छोड़कर अहिवारा में बलविन्दर सिंह पिता जागीर सिंह उम्र 40 साल साकिन स्थाई निवासी वैकुण्ठ धाम भिलाई थाना छावनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. मृतक बलविंदर सिंह बैकुंठधाम का रहने वाला था और कभी-कभार अपनी दूसरी पत्नी मीरावती से मिलने अहिवारा आया करता था. मंगलवार की रात भी वह मीरावती से मिलने वहां पहुंचा.
30 सितंबर की शाम करीब  5:30 बजे मृतक बलविन्दर सिंह की पत्नी मीरावती के घर से झगड़े और रोने की आवाजें आ रही थीं. पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने जब घर जाकर देखा तो बलविन्दर सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं.
पूछताछ में मृतक की पत्नी मीरावती ने बताया कि उसका पति बलविन्दर शराब पीकर घर आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. मां के साथ मारपीट होता देख छोटा बेटा भूपेश ने अपने बड़े भाई को जानकारी दी जो कि एक दुकान पर काम कर रहा था. आनन फानन में बड़ा भाई त्रिलोचन घर पहुंचा तो मां के साथ हो रहे मारपीट को सहन नहीं कर पाया और उसके बेटों, त्रिलोचन कोसरे उम्र 22 साल और भूपेश कोसरे उम्र 20 साल ने बीच-बचाव किया. इसी दौरान गुस्से में आकर त्रिलोचन ने आंगन में रखे फावड़े (रापा) से और भूपेश ने डंडे से बलविन्दर पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर नंदिनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों त्रिलोचन और भूपेश कोसरे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उनकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और डंडा भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है.
मृतक करीबन 13 साल से आरोपियों के मां के साथ संबंध में था और आरोपी उसे अपना सौतेला पिता नहीं मानते थे. मृतक की पहली पत्नी छावनी थाना क्षेत्र में रहती है. जिससे भी मृतक के दो बच्चे है. यह घटना घरेलू कलह और अवैध संबंधों से उपजे तनाव की भयावह नतीजा है.
आरोपी 
आरोपी त्रिलोचन कोसरे पिता लोभान सिंह कोसरे उम्र 22 साल
भूपेश कोसरे पिता लोभान कोसरे उम्र 20 साल
साकिनान वार्ड क्रमांक 03, अहिवारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t