खेत के मेढ़ पर खून से सनी मिली पत्नी की लाश, कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला पति का शव, फैली सनसनी, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

The wife's body was found covered in blood on a farm boundary, while the husband's body was found hanging from a tree some distance away, causing a sensation. Police are awaiting the postmortem report.

खेत के मेढ़ पर खून से सनी मिली पत्नी की लाश, कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला पति का शव, फैली सनसनी, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बिलासपुर/रतनपुर : रतनपुर क्षेत्र के जोगी अमराई गांव में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. खेत के मेढ़ पर एक महिला का खून से लथपथ शव मिला. वहीं कुछ दूरी पर पेड़ से लटका उसके पति का शव देख गांव में मातम पसर गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांचकर रही है. मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार इंदुआ पिता संतोष इंदुआ उम्र 29 साल और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ उम्र 25 साल ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था. उनके 10 साल की बेटी और सात साल का बेटा है. मंगलवार की रात दोनों बच्चे मां-बाप के साथ महामाया मंदिर दर्शन कर लौटे थे और भोजन कर सो गए थे. सुबह जब घर में अमित और अंजू नहीं मिले तो परिजन खोजबीन करने खेत की तरफ गए. जहां पाया गया कि पति अमित एक तार के सहारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहा है और ससे 10 कदम दूर खेत के मेढ़ में पत्नी की लाश पड़ी थी.
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए. अमित की मां दुरपति बाई जब बेटे और बहू का शव देखी तो चीख-चीखकर बेहोश हो गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव के लोग भी स्तब्ध हैं.
थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि महिला अंजू के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगा ली. हालांकि पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा.
पुलिस ने अंजू के मायके पक्ष से पूछताछ कर रही है. साथ ही गांव वालों से भी जानकारी ली जा रही है. ताकि पति-पत्नी की रहस्यमय मौत की असल वजह सामने आ सके.
स्थानीय लोगों के मुताबिक अमित शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था. पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
दंपती की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. सभी की नजरें पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं. जिससे सच सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t