धमतरी में तेज रफ्तार ने ली 3 लोगों की जान, सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को हाइवा ने कुचला, इधर बाइक से आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Three people lost their lives in separate incidents involving speeding vehicles in Dhamtari. An elderly man who was out for his morning walk was crushed by a heavy vehicle, while two young men died in a head-on collision between two motorcycles.

धमतरी में तेज रफ्तार ने ली 3 लोगों की जान, सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को हाइवा ने कुचला, इधर बाइक से आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

धमतरी : धमतरी जिले की सड़कें इन दिनों मौत का रास्ता बनती जा रही हैं. तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार लोगों की जान ले रही है. ताजा मामला जिले के दो अलग-अलग इलाकों से सामने आया है. जहां हुए भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. एक हादसे में दो युवकों ने दम तोड़ा. तो वहीं दूसरे हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही जान चली गई.
पहली घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है. यहां भरदा गांव निवासी दो दोस्त दवाई खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से मगरलोड आए हुए थे. वापसी के दौरान मगरलोड तालाब के पास तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि संजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके साथी तरुण साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक पल में दो घरों के चिराग बुझ गए और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

वहीं दूसरी दर्दनाक घटना भखारा थाना क्षेत्र से सामने आई है. सेमरा (बी) निवासी बुजुर्ग चोवा राम सिन्हा उम्र 84 साल रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे. तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. हादसा करने वाले हाइवा को जब्त कर लिया है. ​वाहन चालक के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
​इस हृदयविदारक घटना ने पूरे सेमरा गाँव को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ परिवार में मातम पसरा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीणों में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार को लेकर गहरा गुस्सा है. 84 वर्ष की उम्र में भी फिट रहने वाले चोवा राम का इस तरह चले जाना हर किसी की आंखें नम कर गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t