अनियंत्रित होकर पलटी रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौके पर मौत, परिवार में छाया मातम, गांव में पसरा सन्नाटा
A speeding tractor loaded with sand overturned, crushing the driver to death on the spot, leaving the family in mourning and the village in silence.
जांजगीर-चांपा : जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौद जलघाट के पास रेत से भरी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान करण कश्यप के रुप में हुई है. जो लोहरसी गांव का बताया जा रहा है. करण कश्यप खुद ट्रैक्टर चला रहा था और रेत भरकर आ रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना सुबह के समय की बताई जा रही है.
हादसे की खबर मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इधर घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



