मेले में चाकूबाजी से हड़कंप, कांग्रेस पार्षद समेत दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी, दहशत का माहौल, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

Stabbing at a fair causes commotion, two people injured, including a Congress councilor; treatment continues in hospital, panic grips the area; police arrest two accused.

मेले में चाकूबाजी से हड़कंप, कांग्रेस पार्षद समेत दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी, दहशत का माहौल, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

बालोद : बालोद जिले से चाकूबाजी की एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. डंडीलहोरा क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मेले में घूमने आए डंडीलहोरा वार्ड क्रमांक 16 के कांग्रेस पार्षद पवेंद्र कोडप्पा उम्र 23 साल समेत दो लोगों पर अज्ञात युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायलों को गले, सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को डंडीलहोरा के छह युवक मेला घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी दूसरे ग्रुप के युवकों से कहासुनी हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि अचानक दूसरे ग्रुप के युवकों ने भीड़भाड़ वाले मेले में चाकू निकालकर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
हमले में कांग्रेस पार्षद पवेंद्र कोडप्पा और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाया गया. दोनों के पेट, गर्दन और सिर पर गंभीर वार किए गए. जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की. चाकूबाजी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किस कारण हुआ और हमले के पीछे क्या मंशा थी.
इस वारदात के बाद डंडीलहोरा क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मेले जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले आयोजन में इस तरह की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t