गरियाबंद में चाकूबाजी, विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, रायपुर रेफर, आरोपी एक या दोनों ने किया वार? जांच में जुटी पुलिस
Stabbing incident in Gariaband: Attempting to resolve a dispute proves costly; a young man suffers a life-threatening knife attack and is referred to Raipur. Did one or both accused carry out the assault? Police are investigating.
गरियाबंद : दूसरों का विवाद खत्म कराने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया. गरियाबंद में शराब दुकान के पास दो युवकों के बीच चल रहे विवाद को छुड़ाने पहुंचे दिनेश देवबंशी पर बाद में चाकू से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.
चाकूबाजी का विवाद छुड़ाया, फिर खुद बन गया निशाना
पीड़ित दिनेश देवबंशी के मुताबिक वह शराब दुकान की तरफ गया था. इसी दौरान डाग बंगला वार्ड नं 8 निवासी सोनू ध्रुव और सोनू खान का किसी के साथ विवाद हो रहा था. दिनेश ने दोनों को समझाकर विवाद शांत कराया और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उनके घर छोड़ने चला गया. तीनों युवक एक ही वार्ड में रहते हैं. जिसके चलते युवक उन्हें वहां से वापस ले आया था.
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने दिनेश से दोबारा शराब दुकान छोड़ने या उनके साथ जाने की बात कही. दिनेश ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया.
अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला
आरोप है कि इसी दौरान सोनू खान और सोनू ध्रुव ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया.
असली हमलावर कौन? पुलिस जांच में खुलेगा राज
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिनेश पर चाकू से वार एक आरोपी ने किया या दोनों ने... पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चाकू किसने चलाया और घटना में दोनों आरोपियों की भूमिका क्या थी.
बताया जा रहा है कि दोनों युवक आदतन अपराधी हैं. हालांकि, उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और घटना में उनकी वास्तविक भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल दिनेश का रायपुर में इलाज कराया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



