कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए कहा आपत्तिजनक शब्द, लोगों ने किया थाना का घेराव, बवाल के बाद एफआईआर दर्ज, पंडाल पर फोर्स तैनात

Storyteller utters offensive words about Satnami community, people surround police station, FIR registered after uproar, police deployed at pandal

कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए कहा आपत्तिजनक शब्द, लोगों ने किया थाना का घेराव, बवाल के बाद एफआईआर दर्ज, पंडाल पर फोर्स तैनात

तखतपुर : लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने वाले ही जब व्यासपीठ से अधर्म की बात करने लगे तब क्या होगा. तखतपुर में कथावाचक के सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे आक्रोशित समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में व्यास पीठ पर बैठे आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही. यह बात सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हो गई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए.
कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. हालातको देखते हुए थाने में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 353 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.
सतनामी समाज ने की कड़ी निंदा
इस मामले में सतनामी समाज के बिहारी टोडर ने बताया कि तखतपुर नगर में कथा वाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा कथा के दौरान सतनामी समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है. जिसकी सतनामी समाज कड़ी निंदा करता है. समाज में भारी आक्रोश है. जिसकी वजह से तखतपुर थाना का घेराव कर कथा वाचक के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाते हुए जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है.
विधिवत जांच के बाद होगी कार्रवाई
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सतनामी समाज के लोगो ने तखतपुर थाना क्षेत्र में कथा के दौरान कथा वाचक के द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग को लेकर ज्ञापन दिया है. प्राथमिक जांच के बाद धारा 353 (2) के तहत एफआईआर दर कर रहे हैं. जिस पर आगे विधिवत जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ समाज के लोगो को शांति बनाए रखने की अपील की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t