रायपुर में नाबालिग छात्रा की आत्महत्या से हड़कंप, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, इलाके में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Suicide of a minor schoolgirl in Raipur sparks an outcry; family accuses school management of harassment; atmosphere of grief in the area; police investigating the matter.
रायपुर : रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सेन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर की छत्रा थी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह मामला यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा की छात्रा थी. छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. उसके परिवार ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उनका का आरोप है कि स्कूल में आकांक्षा को काफी डांटा-फटकारा गया था. वह मानसिक रुप से आहत हो गई. उनका आरोप है कि इसी सदमे को वह सहन नहीं कर पाई और उसने यह कदम उठा लिया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. मामले में मर्ग कायम किया गया है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच में साफ होगा कि घटना से पहले क्या हुआ था और छात्रा किन हालात से गुजर रही थी. जो भी तथ्य सामने आएंगे. उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



