अंधविश्वास बना कत्ल की वजह, काला जादू के शक में पोते ने ब्लेड से दादा को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी कने सिंह गिरफ्तार

Superstition became the reason for murder, suspecting black magic, grandson killed grandfather by slitting his throat with a blade, sensation spread, accused Kane Singh arrested

अंधविश्वास बना कत्ल की वजह, काला जादू के शक में पोते ने ब्लेड से दादा को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी कने सिंह गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर : अंधविश्वास के नाम पर अपने ही अपने की हत्या कर देते हैं. अंधविश्वास, झूठे धार्मिक विश्वास, या टोने-टोटकों के नाम पर व्यक्ति किसी की जान लेने से पहले ज़रा भी नहीं सोचता. ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर के भानुप्रतापपुर से मामला सामने आया है. यहाँ एक पोते ने अंधविश्वास में अपने दादा की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  वारदात भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की कच्चे पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के भैंसमुंडी गांव में आरोपी कने सिंग कांगे (पोता) ने 6 साल पहले शादी की थी. लेकिन उस्की कोई संतान नहीं हुई थी. इसके पीछे वह अपने दादा श्यामलाल को जिम्मेदार मानता था. आरोपी मानता था कि उसके दादा ने उसपर जादू टोना किया है, जिसके कारण उसे बच्चा नहीं हो रहा है.
बताया जा रहा है कि घटना के दिन श्मामलाल मुर्गियों की बाड़ी की रखवाली कर रहा था. इस दौरान कलयुगी पोते ने मुंह दबाया और दादा की ब्लेड से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी.
मृतक श्यामलाल की चीख सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे तब मृतक श्यामलाल ने बताया कि कने सिंह आया था उसने मेरा गला रेत दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. श्यामलाल की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्हें श्यामलाल ने बताया कि कने सिंह आया था और उसने मेरा गला रेत दिया. पड़ोसियों ने इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस को संपर्क किया किया. लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया.
घटना के खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. आरोपी की तलाशी शुरु की गई. इस दौरान आरोपी फरार होने की फिराक में घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर स्थित पेट्रोल पंप पर बैठा हुआ था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB