13 साल की लड़की से जंगल में 2 बार गैंगरेप, इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फंसाया, मिलने बुलाकर कार में बैठाया, फिर दोस्त संग किया दुष्कर्म

The 53-year-old accused threatened and raped a minor girl in the forest, the police arrested two accused and sent them to jail

13 साल की लड़की से जंगल में 2 बार गैंगरेप, इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फंसाया, मिलने बुलाकर कार में बैठाया, फिर दोस्त संग किया दुष्कर्म

कोंडागांव : फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च 2025 की रात पीड़िता अपने घर से मोबाइल फोन का बहाना बनाकर बाहर निकली. वह इंस्टाग्राम पर एक परिचित युवती के जरिए मिले देवकुमार नेताम से मिलने गई. वहीं आरोपी गुपेंद्र मरकाम और देव सेनाम ने उसे कार में बैठाकर सुनसान जंगल में ले गए और वहां मिलकर दुष्कर्म किया. इसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया. डर के कारण पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया.
इसके बाद 1 सितंबर को फरसगांव अस्पताल मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रात करीब 11:30 बजे फिर आरोपियों ने पीड़िता को गाड़ी में बैठाकर गट्टीपलटना के जंगल लेकर गए और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद नाबालिग पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और परिजनों के साथ फरसगांव थाना आकर पुलिस को घटना की शिकायत दर्ज करवाई.
 जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 376(2)(डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया. कोंडागांव पुलिस अधीक्षक देवदत्त सोनवानी के निर्देश पर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरसगांव क्षेत्र से ही दोनों आरोपियों गुपेंद्र मरकाम उम्र 21 साल और देवकुमार नेताम उम्र 22 सालको धर दबोचा.  आरोपियों के द्वारा जुर्म करना कबूल करने पर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t