जंगल में मिली सिरकटी लाश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी श्यामलाल गिरफ्तार, टंगीया से 17 वार कर सिर धड़ से किया अलग
A decapitated body was found in the forest; police solved the mystery of the blind murder. Accused Shyamlal was arrested and the head was severed from the body after being struck 17 times with a tangia.
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में चनाभर्री जंगल से दो दिन पहले मिली सिर कटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने हत्या के आरोपी श्यामलाल नेताम उम्र 26 साल निवासी कुरुभाट को गिरफ्तार कर मृतक का सिर और कत्ल में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है. मृतक की पहचान लच्छिन्दर पांडेय, निवासी बाड़ागांव के रूप में हुई है. यह मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर को चनाभर्री जंगल में एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सिर गायब होने के कारण मृतक की पहचान मुश्किल थी. लेकिन कपड़ों और अन्य विशेषताओं के आधार पर पहचान संभव हो सकी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया और मामले की तहकीकात शुरु की गई.
जांच में सामने आया कि मृतक को 3 दिसंबर को विश्रामपुरी बाजार में आखिरी बार देखा गया था. पुलिस को खबर मिली कि मृतक और आरोपी श्यामलाल के बीच पहले से विवाद चल रहा था. शक के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया गया. कड़ाई से पूछताछ में श्यामलाल टूट गया और उसने पूरी वारदात कबूल कर ली.
आरोपी श्यामलाल ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उसने लच्छिन्दर पांडेय को मोटरसाइकिल पर बैठाकर चनाभर्री जंगल ले गया. वहां उसने टंगीया से 17 बार हमला कर मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने सिर को कुरुभाठ तालाब के पास छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का सिर, कत्ल में इस्तेमाल टंगीया और घटना से जुड़े दुसरे सबूत बरामद किए.
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के चनाभर्री जंगल में हुई यह सिरकटी हत्या ग्रामीण इलाके में सनसनी फैलाने वाली घटना थी. पुलिस की तत्परता और विशेष जांच टीम की मेहनत के कारण हत्या का राज जल्द सुलझा. आरोपी श्यामलाल नेताम को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा और ऐसे गंभीर अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी. घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में डर और चिंता पैदा की थी. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या के सबूतों की बरामदगी से लोगों में न्याय और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



