गोलीकांड के आरोपी ने मीटिंग के बहाने महिला स्टाफ को बुलाकर किया घिनौना काम, पत्नी ने भी जान से मारने की दी धमकी, भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

The accused in the shooting incident called a female staff member on the pretext of a meeting and committed the heinous act; his wife also threatened to kill him; Bhilai police arrested him.

गोलीकांड के आरोपी ने मीटिंग के बहाने महिला स्टाफ को बुलाकर किया घिनौना काम, पत्नी ने भी जान से मारने की दी धमकी, भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के कुख्यात बदमाश लकी जॉर्ज ने इस बार सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने अपनी ही महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लकी जॉर्ज ने पीड़िता को काम के सिलसिले में मीटिंग के बहाने बुलाया था. आरोप है कि जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता ने इसका विरोध किया और वहां से भागकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची.
पीड़िता का आरोप है कि उसे चुप कराने की कोशिश की गई. आरोपी लकी जॉर्ज की पत्नी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है.
लकी जॉर्ज भिलाई पुलिस की हिट लिस्ट में रहा है. सुपेला, भिलाई नगर और अन्य थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध वसूली जैसे 10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं. वह भिलाई के बहुचर्चित गोलीकांड का भी मुख्य आरोपी रह चुका है. लकी जॉर्ज, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए खूंखार बदमाश अमित जोश का जीजा है. छावनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि आरोपी लकी जॉर्ज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB