झाड़ियों में मिली झोलाछाप डॉक्टर की लाश, सिर पर गहरे चोट के निशान, हत्या की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल, पुरानी रंजिश की तरफ इशारा
The body of a quack doctor was found in the bushes, with deep injuries on his head, suspicion of murder, an atmosphere of terror in the area, and hints at an old rivalry.
रायगढ़ : रायगढ़ में सनसनी: झाड़ियों में मिला ग्रामीण डॉक्टर का शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण डॉक्टर (झोलाछाप) की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. डॉक्टर के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. यह मामला जामगांव और बेहरापाली के बीच का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब ग्रामीण कुर नाला के पास स्थित रपटा पुल से गुजर रहे थे. तब उन्होंने कोलाईबहाल सीमा के पास एक युवक का शव देखा. शव कपड़ों से ढका हुआ था. और पास ही डॉक्टर का मेडिकल बैग और कुछ जरुरी कागजात बिखरे पड़े थे. ग्रामीणों ने इसकी खबर चक्रधरनगर पुलिस को दी.
रायगढ़ में सनसनी:पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव की पहचान सत्यानंद प्रधान उम्र 40 साल निवासी बेहरापाली का निवासी के रुप में की. परिजनों के मुताबिक सत्यानंद बुधवार की शाम अपनी बाइक लेकर घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रायगढ़ में सनसनी:मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस के साथ साइबर सेल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है. मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से वार किए जाने के निशान मिले हैं. हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके.
रायगढ़ में सनसनी:मृतक के भाई ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर शक जताया है. बताया जा रहा है कि पहले उनका सत्यानंद के साथ विवाद हुआ था. परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते ही सत्यानंद की हत्या की गई और सबूत छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुर्ग में मिला शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस
दुर्ग : कुम्हारी में एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही इसकी खबर कुम्हारी थाना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
दरअसल कुम्हारी के एक खाली प्लाट में अचानक बदबू आ रही थी. आसपास के लोगों ने जब झाड़ियों के पास देखा तो एक शव पड़ा हुआ था. फिर लोगों ने इसकी खबर कुम्हारी थाने की दी. खबर मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मर्ग कायम कर लोगों से पूछताछ शुरु की.
आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं मृतक की जेब से ट्रेन की टिकट बरामद हुई है. जो केसिंगा (ओड़िशा) स्टेशन की बताई जा रही है. इतना ही नहीं, शव के पास ही इंजेक्शन भी मिला है. प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. क्योंकि मृतक का नाम अब भी अज्ञात है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



