बिस्तर में मिली खून से सनी युवक की लाश, पिता ही निकला पुत्र का हत्यारा, शराब पीकर विवाद बना कत्ल की वजह, आरोपी धरमदास गिरफ्तार

The body of a young man found soaked in blood in the bed, the father turned out to be the murderer of his son, a dispute after drinking alcohol became the reason for the murder, accused Dharamdas arrested

बिस्तर में मिली खून से सनी युवक की लाश, पिता ही निकला पुत्र का हत्यारा, शराब पीकर विवाद बना कत्ल की वजह, आरोपी धरमदास गिरफ्तार

महासमुंद/बसना : महासमुंद जिला के ग्राम पर्रापाठ में एक 19 साल के युवक की बिस्तर पर लाश मिली. इस मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रोहितदास मानिकपुरी पिता श्यामदास मानिकपुरी सा. बसना महासमुन्द ने थाना बसना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 अप्रेल 2025 को सुबह सब्जी खरीदने केलिये सरायपाली मंडी गया था सुबह करीब 6 बजे मेरे ससुराल पर्रापाठ के सुक्रितदास मानिकपुरी अपने मोबाईल से मेरे मोबाईल पर फोन कर बताया कि तुम्हारे बडे साला के लडका कमलदास मानिकपुरी जो रिश्ते में मेरा भतीजा लगता है. अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारकर हत्या कर दिया है.इस खबार पर मैं ससुराल पर्रापाठ आया देखा कि कमलदास मानिकपुरी उसके घर के परछी में खाट पर मृत हालत में है दाहिने कान, सिर में गहरा चोंट है खुन निकला है. खुन का छीटा दीवाल में लगा है और बिस्तर में भी खुन लगा हुआ है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. का मामला कायम कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल मौका पर जाकर मुआयना कर परिजनों से पूछताछ किया गया. पूछताछ के दौरान घटना के समय घर में मृतक कमलदास मानिकपुरी के साथ पिता धरमदास मानिकपुरी मौजूद था.
कमल दास पिता धर्मदास मानिकपुरी उम्र 19 साल ग्राम पर्रापाठ अपने अपाहिज पिता के तालाब किनारे अपने मकान में साथ रहता था. बस्ती से दूर होने की वजह से रात में लोगों को उसकी चीख पुकार या किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं मिल पाई.
पुलिस की टीम के द्वारा संदेही पिता धरमदास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर अपने बेटे का हत्या कर जुर्म करना कबूल किया और बताया कि मृतक कमलदास मानिकपुरी अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता था. जिसे मना करने पर नही मानता था. शराब पीने के लिये पैसा मांगता था. पैसा होने पर दे देता था. नही होने पर नही देता था. कल रात को नशे की हालत में घर आकर झगडा विवाद किया और घर के परछी में रखे खाट में सो गया था. मृतक कमलदास मानिकपुरी के हरकत से मैं परेशान हो गया था जिसकी वजह से मैं मौका देखकर घर में रखे टंगिया से कमलदास मानिकपुरी उम्र 45 साल को सोये हालत में तीन बार सिर में मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.
पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी धरमदास मानिकपुरी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 नग टंगिया जप्त कर आरोपी खिलाफ थाना बसना में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB