घर से नाराज होकर निकले युवक का चार दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों में पसरा मातम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
The body of a young man who left home in a rage was found in a river four days later, causing mourning among his family members, and widespread panic in the area. Police are investigating.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में कोटा क्षेत्र के ग्राम गनियारी से गायब युवक की लाश चार दिन बाद देवरीखुर्द स्टापडेम के पास मिली है. आसपास के लोगों की मदद से शव पानी से निकलवाया गया. रविवार को पीएम नहीं होने की वजह से शव चीरघर में रखवा दिया गया है. पुलिस स्वजन से पूछताछ कर रही है. इससे युवक के घर निकलने और पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाले यतेंद्र गुप्ता उम्र 37 साल गांव में ही कंप्यूटर सेंटर चलाते थे. गुरुवार को वे घर पर बिना बताए कहीं निकल गए. रात भर घर नहीं आने की वजह से दूसरे दिन स्वजन ने उनकी तलाश शुरु कर दी. साथ ही इसकी खबर कोटा पुलिस को दी गई.
इस पर कोटा पुलिस ने गुम इंसान कायम कर युवक की तलाश शुरु कर दी. युवक के मोबाइल का आख़री लोकेशन सरकंडा क्षेत्र में मिला. इसके आधार पर पुलिस की टीम और स्वजन सरकंडा में युवक की तलाश कर रहे थे.
युवक के गायब होने की जानकारी आसपास के थानों में भी दी गई. इधर रविवार की सुबह देवरीखुर्द स्थित स्टापडेम के पास लोगों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को खबर दी. इस पर तोरवा पुलिस के जवान वहां पहुंचे. आसपास के लोगों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया गया. उसके पास मिले आधार कार्ड से पता चला कि युवक गनियारी का रहने वाला है. स्वजन को बुलाकर युवक की पहचान कराई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



