9 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, जियो का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हड़पने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ठग की तलाश में जुटी पुलिस
₹9 lakh fraud case solved; two accused arrested for misappropriating a tractor-trolley by posing as a Jio supervisor, while police search for an absconding accomplice.
जांजगीर-चांपा : जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उसे बेचकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने के बहाने हासिल कीं और उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेच दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विमलेश कुमार अहिर निवासी खिसोरा ने थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई कि 24 जुलाई 2026 को दो लोग उसके घर पहुंचे और खुद को जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताया. दोनों ने कंपनी के काम के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने की बात कही. आरोपियों ने ट्रैक्टर मालिक को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक ट्रैक्टर का 30-30 हजार रुपये किराया दिया जाएगा. उनकी बातों में आकर प्रार्थी ने अपने दोनों ट्रैक्टर और ट्रॉलियां आरोपियों को दे दीं.
ट्रैक्टर बेचकर की लाखों की ठगी
कुछ समय बाद जब प्रार्थी को किराया नहीं मिला तो उसने जानकारी जुटाई. जांच में पता चला कि आरोपियों ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को करीब 2 लाख रुपये में बेच दिया है. आरोपियों ने बिक्री से मिली रकम में से 50 हजार रुपये खर्च कर दिया. इस तरह आरोपियों ने प्रार्थी के साथ करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. प्रार्थी की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 407/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
मुखबिर की खबर पर पकड़े गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई. इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि दोनों आरोपी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं. खबर के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उन्हें बेचने की बात कबूल कर ली.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
दोनों आरोपियों को 8 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, सउनि कौशल सिदार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.
आरोपी
सन्नी लाल पाटले उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 बम्हनीन, थाना अकलतरा
राहुल कुमार खाण्डे उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 5 खम्हरिया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



