कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत साहनी पर जनता ने जताया दोबारा भरोसा, विजयी पार्षद ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का जताया आभार, फटाके फोड़ मनाया जश्न

The public expressed their trust in Congress candidate Hemant Sahni once again, the victorious councilor expressed his gratitude to the workers and voters, celebrated by bursting firecrackers

कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत साहनी पर जनता ने जताया दोबारा भरोसा, विजयी पार्षद ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का जताया आभार, फटाके फोड़ मनाया जश्न

गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा नगर पालिका चुनाव में वार्ड नम्बर 7 से हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कांग्रेस पार्टी के हेमंत साहनी दोबारा पार्षद चुने गए. जीत का एलान होते ही वार्ड और नगर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. बधाई देने वालों का तांता लग गया. जीत के बाद हेमंत साहनी का शानदार विजय जुलुस निकला. लोगों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया.
उन्होंने इस जीत के बाद कहा कि मुझे कार्यकर्त्ता और मतदाताओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग दिया और भरोसा जताया. मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूँ. और विश्वास दिलाता हूं कि मैंने पहले भी वार्ड के हर वर्ग की जरुरतों और परेशानियों में हमेशा साथ रहा और आगे भी साथ खड़ा रहूँगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI