दिलों में भड़की मोहब्बत की चिंगारी, प्रेमी जोड़े ने सच में अपने ही घर में लगा दी आग, मची अफरा-तफरी, सारा सामान जलकर खाक, दोनों हो गए फरार
The spark of love flared up in hearts, the loving couple actually set their own house on fire, there was chaos, all the belongings burnt to ashes, both fled
रायगढ़ : लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े द्वारा अपने ही घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है. घटना रायगढ़ जिले की है। आग की वजह से घर में रखा टीवी, फ्रीज, कूलर, राशन के साथ ही सारा सामान जलकर खाक हो गया. अचानक आग भड़कने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल क्षेत्र स्थित बजरंग पारा में अटल आवास बने हैं. यहां तीसरी मंजिल पर एक प्रेमी जोड़ा पूनम सिदार और सुरेन्द्र राजपूत लिव-इन रिलेशन में रहते थे. दोपहर दो बजे के आसपा इस प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद इन्होंने अपने ही घर को आगे के हवाले कर दिया. अटल आवास के तीसरे फ्लोर पर अचानक आग भड़कने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
हालांकि आग आस-पास फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले पाती. इससे पहले ही पड़ोसियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की. इसके साथ ही फायर बिग्रेड की टीम को भी खबर दे दी. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका. आगजनी की इस घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. अपने ही घर में आग लगाने के बाद दोनों फरार हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



