अधीक्षक के व्यवहार से छात्राओं में दहशत, सुबह 6 बजे से सड़क में धरने पर बैठी कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं, कलेक्टर से मिलने की मांग

The superintendent's behavior has terrified the students. The students of Kasturba Ashram have been protesting on the road since 6 am, demanding to meet the collector.

अधीक्षक के व्यवहार से छात्राओं में दहशत, सुबह 6 बजे से सड़क में धरने पर बैठी कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं, कलेक्टर से मिलने की मांग

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां आश्रम की छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गई है. छात्राओं ने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश की. लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर के कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं अचानक सुबह 6 बजे प्रतापपुर मुख्य सड़क पर पहुंची और धरने पर बैठ गयी. आश्रम में मिल रहे खराब खाने के साथ-साथ आश्रम अधीक्षक के खराब व्यवहार का आरोप लगाया है. छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे. इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश की. लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई हैं. बच्चों ने कलेक्टर से सीधे मिलने की मांग की ताकि वे अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकें. फ़िलहाल उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनकी शिकायतों की जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB