नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, 8 साल तक बनाए संबंध, रिटायर्ड PWD कर्मचारी गोविंद अरेस्ट, जांच के घेरे में कई हाईप्रोफाइल चेहरे

Minor gang-raped on the pretext of a job, maintained relationship for 8 years, retired PWD employee Govind arrested, several high-profile figures under investigation

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, 8 साल तक बनाए संबंध, रिटायर्ड PWD कर्मचारी गोविंद अरेस्ट, जांच के घेरे में कई हाईप्रोफाइल चेहरे

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामले में PWD के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि 3 अन्य आरोपी की तलाश जारी है. फरार आरोपियों में हाईप्रोफाइल लोग शामिल बताए जा रहे हैं. यह मामला महिला थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग अवस्था में शुरु हुआ रेप का सिलसिला बालिग होने तक लगातार जारी रहा. 6 आरोपियों ने PWD में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 साल तक लगातार सेक्स किया. लेकिन पीड़िता की नौकरी नहीं लगी. जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई.
दरअसल पीड़िता 30 जनवरी को अपनी मां के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची थी. उसने लिखित आवेदन देकर बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच 6 लोगों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ रेप और गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर लगातार सेक्स किया. आरोप है कि लंबे समय तक चले इस जुर्म से वह मानसिक और शारीरिक रुप से प्रभावित रही.
शिकायत के मुताबिक नाबालिग के साथ पहली बार 14 साल की उम्र में रेप हुआ था. इसके बाद सेक्स सिलसिला लगातार चलता रहा. आरोपियों ने नौकरी दिलाने का लालच देकर एक के बाद एक पीड़िता के साथ रेप किया.
कई बार गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत केस दर्ज किया.
जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें विजय स्वाइन उम्र 37 साल निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई और अनिल चौधरी उम्र 60 साल निवासी जोन वन, खुर्शीपार शामिल हैं.
रविवार को तीसरे आरोपी गोविंद सिंह नागवंशी उम्र 62 साल निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया. गोविंद सिंह रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी बताया जा रहा है.
इस मामले में कई रसूखदार लोगों के शामिल होने बात सामने आ रही है. नेताओं के करीबी और प्रभावशाली लोग भी शक के घेरे में बताए जा रहे हैं. इसमें कुछ सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है.
फरार आरोपियों में बड़े नाम शामिल हैं. जो अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. जबकि गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालतमें पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
एएसपी बोले- सभी आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि महिला थाना क्षेत्र में पीड़िता अपनी मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थीगोविंद आवेदन मिलते ही जांच शुरू की गई. अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB