महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों में गहरा आक्रोश, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

The tragic death of a worker during welding at Mahamaya Instrument Factory, deep anger among the family members, family members adamant on demanding compensation

महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों में गहरा आक्रोश, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

रायपुर/खमतराई : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को वेल्डिंग के दौरान हुए हादसे में श्रमिक हेमंत विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक का शव परिजनों को नहीं सौंपा गया. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया और मुआवजे की मांग की.
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद से फैक्ट्री प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया. न ही कोई मदद दी गई. घटना की पूरी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है, जिससे परिजनों में गहरा आक्रोश है.
थाने में प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर मुआवजा, शव की तत्काल सुपुर्दगी, और परिवार के एक सदस्य को नौकरी नहीं दी जाती तो वे हाईवे जाम करने जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे.
मांगें इस तरह हैं:
मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा
एक परिजन को स्थायी नौकरी
दुर्घटना की न्यायिक जांच
जिम्मेदार फैक्ट्री प्रबंधन पर एफआईआर
पुलिस की अपील
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील किया और कहा है कि मामला गंभीरता से लिया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद जल्द ही परिजनों को सौंपा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB