कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, सड़क हादसे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां

A capsule vehicle rammed violently into a motorcycle, causing the tragic on-the-spot deaths of two liquor shop employees; the road accident shattered the happiness of two families.

कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, सड़क हादसे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों को वाहन करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम संडी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी सत्यप्रकाश सोनवानी उम्र 34 साल और गोपी किशन आडिल उम्र 25 साल दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक और उनकी बाइक करीब 200 मीटर तक वाहन के साथ घिसटते रहे. इसके बाद कैप्सूल वाहन भी लगभग 200 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया.
हादसे की खबर मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में हादसा दर्ज कर वाहन चालक और हादसे केवजह की जांच शुरू कर दी गई है.
मृतकों की पहचान
सत्यप्रकाश सोनवानी उम्र 34 साल निवासी थाना सिटी कोतवाली, बलौदाबाजार
गोपी किशन आडिल उम्र 25 साल निवासी थाना सिटी कोतवाली, बलौदाबाजार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?